india लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
india लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शनिवार, 8 मई 2021
पश्चिम बंगाल विधानसभा का विशेष सत्र आज, विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव का बहिष्कार करेगी BJP
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा का आज सत्र बुलाया गया है. आज सुबह 11 बजे राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अभिभाषण के साथ यह सत्र शुरू होगा. आज विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव भी होगा. टीएमसी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी को अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेट किया है. जिनका औपचारिक तौर पर आज विधानसभा अध्यक्ष बनना तय है. इस बीच पहले गुरुवार और शुक्रवार को प्रोटेम स्पीकर, पूर्व मंत्री व टीएमसी के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी ने नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा सदस्यता की शपथ दिलाई.
बीजेपी ने बंगाल में राजनीतिक हिंसा नहीं थमने तक विधानसभा का सत्र बहिष्कार करने का फैसला लिया है. बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि पार्टी के विधायक विधानसभा में विधानसभाध्यक्ष के चुनाव का बहिष्कार करेंगे और पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक तब तक सदन में नहीं जाएंगे जब तक कि राज्य में चुनाव बाद हिंसा पर नियंत्रण नहीं हो जाता. उन्होंने यह भी कहा कि 'जब तक हमारे विधायकों को पूरी सुरक्षा नहीं मिल जाती, तब तक हम विधानसभा में नहीं आएंगे... हम तभी आएंगे जब हमारे विधायक हमारे कार्यकर्ताओं के साथ चल पाएंगे.'
चुनाव बाद हिंसा में 16 की जान गई
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा था कि राज्य में चुनाव बाद होने वाली हिंसा में 16 व्यक्तियों की जान चली गई, इसमें तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लोग शामिल हैं जबकि आईएसएफ के भी एक व्यक्ति की भी मौत हुई है. चुनाव परिणाम 2 मई को घोषित हुए थे. घोष ने कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि सरकार हिंसा को रोकने के लिए पहल करेगी और हिंसा में प्रभावित लोगों को मुआवजा देगी.'
बनर्जी ने घोषणा की थी कि राज्य में आठ चरण के चुनाव के बाद हुई हिंसा में मारे गए लोगों में से हर एक परिवार के सदस्यों को सरकार द्वारा मुआवजे के रूप में 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे. केंद्रीय गृह मंत्रालय की चार सदस्यीय तथ्यान्वेषी टीम राज्य में चुनाव बाद हिंसा के कारणों पर गौर करने के लिए राज्य का दौरा कर रही है. दल ने राज्य सचिवालय में पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की और शुक्रवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात करके हिंसा पर रिपोर्ट मांगी.
ये भी पढ़ें-
पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर RSS का बड़ा बयान, ये पूर्व नियोजित व लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत
पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद हुई हिंसा पर शिवसेना ने क्या कहा?
from india https://ift.tt/3hftbyj
तेलंगाना में ड्रोन से होगी कोरोना वैक्सीन की डिलिवरी, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी मंजूरी
हैदराबादः तेलंगाना में कोरोना वैक्सीन की डिलिवरी ड्रोन से की जाएगी. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस संबंध में सशर्त मंजूरी दे दी है. केंद्र सरकरा की ओर से राज्य को ये छूट एक साल के लिए या अगले आदेश तक के लिए मान्य है. हालांकि, यह प्रयोग दृश्यता सीमा तक ही सीमित होगा. मंत्रालय ने अपने बयान में साफ किया है कि प्रायोगिक रूप से ड्रोन के जरिए टीके को पहुंचाया जाएगा. मंत्रालय ने इस संबंध में जानकारी दी थी कि उसने तेलंगाना सरकार को मानवरहित विमान प्रणाली (यूएएस) नियम-2021 में सशर्त छूट दी है. इस छूट के तहत दृश्यता सीमा के अंदर प्रायोगिक रूप से ड्रोन का इस्तेमाल कर टीका पहुंचाने के लिए किया जाएगा.
मंत्रालय का आदेश
मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में साफ किया गया है, ''राज्य सरकार को यह छूट अगले एक साल या अगले आदेश तक के लिए ही मान्य होगा.'' बता दें कि मंत्रालय ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद को कोरोना के टीके को ड्रोन से पहुंचाने को लेकर रिसर्च करने की अनुमति दी थी.
राज्य सरकार का बयान
ड्रोन से वैक्सीन पहुंचाने के मामले पर तेंलगाना सरकार ने कहा, ''मेडिसिन फ्रॉम स्काई कार्यक्रम को एक साल के लिए रिसर्च के तहत दृश्यता सीमा के दायरे में अनुमति मिल गई है.'' राज्य सरकार ने कहा, ''नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के मदद और मागदर्शन में ड्रोन परीक्षण के लिए जरूरी मंजूरी और छूट दे दी गई है.''
कब शुरू होगी ट्रायल
माना जा रहा है कि ड्रोन से वैक्सीन डिलिवरी कार्यक्रम का ट्रायल मई के अंत तक शुरू हो जाएगा. हालांकि इस संबंध में अभी कोई खास डेट निर्धारित नहीं की गई  है. सरकार को उम्मीद है कि अगर यह सफल रहा तो ड्रोन के जरिए वैक्सीन डिलिवर करने के काम में तेजी आ सकती है.
देश में उठाए जाएं कड़े कदम तो कोरोना की तीसरी लहर से निपटा जा सकता है- सरकार
from india https://ift.tt/3btnCsD
कोरोना मरीजों में घातक ब्लैक फंगस इंफेक्शन के ज्यादा मामले नहीं हैं- नीति आयोग
नई दिल्ली: कोरोना से पीड़ित मरीजों में फंगल इंफेक्शन म्यूकोरमाइकोसिस पाया जा रहा है और मुख्यत: उन लोगों में यह संक्रमण पाया जा रहा है जो मधुमेह से पीड़ित हैं लेकिन इसके ज्यादा मामले नहीं हैं. यह बात शुक्रवार को नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पॉल ने कही है. उन्होंने कहा कि स्थिति की निगरानी की जा रही है और म्यूकोरमाइकोसिस का उपचार उपलब्ध है.
दिल्ली के एक बड़े निजी अस्पताल ने एक दिन पहले ही कोविड के कारण म्यूकोरमाइकोसिस या (काला फंगस) के बढ़ते मामलों को उजागर किया था. पॉल ने कहा, "फंगल इंफेक्शन जिसे म्यूकोरमाइकोसिस कहा जाता है, वह कोविड-19 की बीमारी में पाया जा रहा है. यह म्यूकर नाम के फंगस के कारण होता है जो गीले सतह पर पाया जाता है. यह मुख्यत: उन लोगों को हो रहा है जो मधुमेह से पीड़ित हैं. यह उन लोगों में सामान्यत: नहीं पाया जा रहा है जिन्हें मधुमेह की शिकायत नहीं है. इसके ज्यादा मामले नहीं हैं और हम नजर रखे हुए हैं."
ब्लैक फंगस इंफेक्शन का ज्यादा प्रभाव कब होता है
उन्होंने कहा, 'अनियंत्रित मधुमेह वालों पर म्यूकर हमला करता है. इसके अलावा मधुमेह का मरीज अगर प्रतिरोधक क्षमता को दबाने वाली दवाएं, स्टेरायड ले रहा है या जिसे कैंसर है, तो फिर उस व्यक्ति में म्यूकोरमाइकोसिस का प्रभाव ज्यादा है. अगर ऐसे रोगी गीली सतह के संपर्क में आते हैं तो इस बीमारी से पीड़ित होने की संभावना ज्यादा हो जाती है.'
पॉल ने कहा कि प्रतिरोधक क्षमता को कम करने वाली लेकिन जीवन रक्षक दवाएं जैसे डेक्सामेथासोन, प्रेडनीसोलोन, मिथाइलप्रेडिनीसोलोन, डेक्सोना आदि का इस्तेमाल कोविड से पीड़ित रोगियों के इलाज में किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें-
कोरोना संकट: सीएम ममता बनर्जी को डॉ. हर्षवर्धन ने लिखी चिट्ठी, कहा- बंगाल में अधिक जांच किए जाने की जरूरत
<a href="https://ift.tt/3vRkbUk Cadila इस महीने मांग सकती है अपनी कोरोना वैक्सीन के लिए अनुमति
from india https://ift.tt/3uvn3WA
Covid-19 Vaccine को लेकर फेक रजिस्ट्रेशन के कहीं आप तो नहीं हो रहे शिकार, सावधान !
कोविड संकट ने देश में तबाही मचा रखी है और रोजाना चार लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. करीब चार हजार लोग रोज मौत के मुंह में जा रहे हैं. इस संकट की स्थिति में भी देश में धांधलीबाज अवसर तलाशने से पीछे नहीं हटते. कोरोना का अब तक कोई कारगर इलाज सामने नहीं आया है. वैक्सीन ही एकमात्र सुरक्षा कवच है. इसलिए वैक्सीन अभियान को तेज किया जा रहा है. लेकिन कई फेक एसएमएस आ रहे हैं जिसमें कहा जा रहा है कि इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो CoWIN platform पर आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा. लेकिन यह फर्जी लिंक होते हैं. इस पर क्लिक करने से कोई घटिया पेज खुल जाता है.
गलत पेज पर ले जाएगा
इतना ही नहीं किसी तरह का अश्लील पेज खुलने के बाद आपको कहा जाएगा कि इस एप को डाउनलोड कीजिए. इससे  CoWIN platform पर जा सकेंगे. लेकिन यह पेज भी फर्जी होता है. इस एप के खुलते ही आपका एड्रेस, नाम, फोन नंबर आदि निजी जानकारी ले लेगा और फर्जी CoWIN पर ले जाकर छोड़ देगा. इसका मकसद सिर्फ आपसे आपकी निजी जानकारी लेना होता है. चूंकि देश में वैक्सीनेशन अभियान जोरों पर है और हर कोई वैक्सीन लगवाना चाहता है, इसलिए भारत में इस तरह के मालवेयर टार्गेट करते हैं. CoWIN platform पर यूजर्स का दबाव है. यही वजह की यहां कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसी का फायदा उठाकर धांधलीबाज लोग इस तरह का काम करते हैं.
क्या किया जाए
भारत में 18 साल से 45 साल के बीच के लोगों को रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है. इसके लिए दो प्लेटफॉर्म बनए गए हैं.  CoWIN और Aarogya Setu app. यही दोनों एप प्रमाणिक है जिसे एंड्रायड या आईओएस के प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. अगर किसी थर्ड पार्टी की तरफ से एसएमएस, मैसेज या ई-मेल से लिंक भेजा जाए तो इसे न खोलें. फेक रजिस्ट्रेशन से बचने का यही एक तरीका है.
from india https://ift.tt/2SvkTYJ
Zydus Cadila इस महीने मांग सकती है अपनी कोरोना वैक्सीन के लिए अनुमति
नई दिल्ली: मेडिसिन बनाने वाली अहमदाबाद की प्रमुख कंपनी जायडस कैडिला इस महीने अपनी कोरोना वैक्सीन के लिए अनुमति मांग सकती है. कंपनी को कोविड वैक्सीन से जुड़ा डेटा मिल गया है. अब इस टीके के लिए इमरजेंसी यूज ऑथराइजेशन का आवेदन कर सकती है.
जायडस कैडिला के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) शर्विल पटेल ने कहा, "हम इस महीने रेगुलेटर को ट्रायल का डेटा देकर अनुमति मांग सकते हैं. हमें इसी महीने इमरजेंसी यूज ऑथराइजेशन की अनुमति मिल सकती है."
तीसरे फेज के क्लिनिकल ट्रायल में 28 हजार लोग शामिल
कंपनी ने प्लासमिड DNA वैक्सीन के लिए तीसरे फेज का क्लिनिकल ट्रायल फरवरी में शुरू किया था. इसमें  28,000 पार्टिसिपेंट को शामिल किया गया था. अभी तक देश में वैक्सीन की दो डोज लेने की जरूरत होती है, लेकिन जायडस कैडिला के वैक्सीन की तीन डोज की टेस्टिंग की गई. ये तीनों डोज एक महीने के अंतराल पर लेनी होगी. इसके अलावा कंपनी दो डोज वाली वैक्सीन ZyCoV-D का भी ट्रायल कर रही है. ये ट्रायल भी मई में पूरा होने की उम्मीद है.
कंपनी का दावा है कि नियामक से मंजूरी मिलने के बाद हर महीने 1 करोड़ डोज का उत्पादन कर सकती है. बाद में इसकी क्षमता बढ़ाकर हर महीने दो करोड़ डोज तक किया जा सकता है. अगर इस जायडस कैडिला की वैक्सीन को मंजूरी मिल जाती है तो ये भारत में लगाई जाने वाली चौथा टीका होगा. पिछले महीने डीजीसीआई ने जायडस कैडिला की कोरोना के इलाज में सहायक दवा विराफिन को इमरजेंसी यूज की मंजूरी दी थी.
जायडस कैडिला का कहना है कि हल्के लक्षण वाले मरीजों को यह दवा दी जा सकती है. जब वायरल लोड मध्यम और हाई के बीच होता है, तो ऑक्सीजन की आवश्यकता तेजी से होती है. इसलिए इस दवा के इस्तेमाल से वायरल लोड कम हो जाएगा और ऑक्सीजन की आवश्यकता भी कम होगी.
ये भी पढ़ें-
<a href="https://ift.tt/3vOR9Vd Cadila की विराफिन दवा से वायरल लोड घटेगा-कोविड मरीजों की ऑक्सीजन जरूरत कम होगी, जानें
भारत में तैयार Corona की दवा को DCGI ने दी मंजूरी, 7 दिन में मरीज के ठीक होने का दावा
from india https://ift.tt/3baD10O
देश में उठाए जाएं कड़े कदम तो कोरोना की तीसरी लहर से निपटा जा सकता है- सरकार
नई दिल्ली: देश में कोरोना की जारी दूसरी लहर के बीच सरकार की ओर से तीसरी लहर की भयावहता को लेकर बड़ी बात कही गई है. केंद्र सरकार के शीर्ष वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. के विजयराघवन ने कहा है कि देश में यदि जरूरी कदम उठाए गए तो कोराना वायरस की तीसरी लहर को मात दिया जा सकता है. डॉ. के विजयराघवन ने कहा कि यदि देश में कोरोना के खिलाफ कठोर कदम उठाए गए तो संभावित तीसरी लहर को काबू करने में सफलता मिल सकती है.
तीसरी लहर कब आएगी?
दूसरी लहर की भयावहता
कानपुर के बीजेपी सांसद ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर कही बड़ी बात
from india https://ift.tt/2RyHgfF
शुक्रवार, 7 मई 2021
Coronavirus India LIVE: देश में कोरोना का कहर जारी, अब तक 16 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन
आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के मामले हर दिन एक नया रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और गुरुवार को संक्रमण के 4,12,262 नए मामले दर्ज किए गए तथा 3,980 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई. इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले देश में 2,10,77,410 हो गए और मृतकों की संख्या 2,30,168 पर पहुंच गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 35,66,398 है जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.92 प्रतिशत है. कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर गिरकर 81.99 प्रतिशत हो गई है.
from india https://ift.tt/3b9UUwr
दिल्ली: मनमाना किराया वसूल रहे प्राइवेट एम्बुलेंस पर बड़ी कार्रवाई, सरकार ने KM के हिसाब से दाम फिक्स किए, जानिए डिटेल्स
दिल्ली में प्राइवेट एम्बुलेंस सर्विस द्वारा मरीजों से मनमाने दाम वसूलने पर दिल्ली सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. दिल्ली में प्राइवेट एम्बुलेंस सर्विस के अधिकतम चार्ज पर कैप लगाया गया. आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इससे संबंधित औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं. आदेश के मुताबिक
1- पेशेंट ट्रांसपोर्ट एम्बुलेंस (PTA) प्रति कॉल 10 किलोमीटर तक अधिकतम 1500 रुपए और 10 किलोमीटर से ऊपर प्रति किलोमीटर 100 रुपए चार्ज करेंगे.
2- बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस (BLS) प्रति कॉल 10 किलोमीटर तक अधिकतम 2000 रुपए और 10 किलोमीटर से ऊपर प्रति किलोमीटर 100 रुपए चार्ज करेंगे.
3- एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस (ALS) प्रति कॉल 10 किलोमीटर तक अधिकतम 4000 रुपए और 10 किलोमीटर से ऊपर प्रति किलोमीटर 100 रुपए चार्ज करेंगे, इसमें डॉक्टर का चार्ज भी शामिल होगा.
4- दिल्ली सरकार ने आदेश में साफ किया है कि इन अधिकतम दरों में सभी सर्विसेज जैसे ऑक्सीजन, CRA गाइडलाइंस के मुताबिक एम्बुलेंस उपकरण, PPE किट ग्लव्स, मास्क, शील्ड, सैनिटाइज़ेशन, ड्राइवर, EMT, डॉक्टर आदि का चार्ज भी शामिल है.
अगर कोई भी प्राइवेट एम्बुलेंस सर्विस, सर्विस प्रोवाइडर, ऑपरेटर, ओनर इसका उल्लंघन करता पाया गया तो निम्न उस पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है-
1) एम्बुलेंस ड्राइवर का ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल किया जा सकता है
2) एम्बुलेंस  के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट कैंसिल किया जा सकता है
3) वाहन/एम्बुलेंस पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें.
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से आ रहे हैं दिल्ली, तो 14 दिनों तक रहना होगा क्वारंटीन, नए स्ट्रेन की वजह से हुआ फैसला
from india https://ift.tt/3es1qk8
Petrol Diesel Price: लागातार चौथे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर का दाम
नई दिल्लीः लगातार चौथे दिन पेट्रोल डीजल के दाम में बढो़तरी देखने को मिली है. शुक्रवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल की कीमतों में 28 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. दाम बढ़ने के बाद पेट्रोल 91.27 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है जबकि डीजल भी 31 पैसे ऊपर उठकर 81.73 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. मुंबई में पेट्रोल का भाव 27 पैसे और डीज़ल की कीमतों में 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिला है. दाम बढ़ने के बाद मुंबई में पेट्रोल का भाव 97.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 88.82 रुपये प्रति लीटर तक पर पहुंच गया है.
पिछले दो महीने से देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी. हालांकि, इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजर में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के कारण बाद चार बार पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए गए थे. तेल कंपनियों के इस कदम से पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था. अब पिछले चार दिन से जारी बढ़ोतरी के कारण पेट्रोल 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है.
इस महीने से पहले तेल कंपनियों ने अंतिम बार 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक दाम में बढ़ोतरी नहीं देखने को मिली थी. मार्च-अप्रैल महीने के दौरान चार दिन तेल की कीमतों में कमी देखने को मिली थी. कमी के कारण डीजल 74 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था. अब लगातार चार दिनों से बढ़ोतरी के कारण डीजल एक रुपया प्रति लीटर महंगा हो गया है.
शहर का नाम
पेट्रोल रुपये/लीटर
डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली
91.27
81.73
मुंबई
97.61
88.82
चेन्नै
93.15
86.65
कोलकाता
91.41
84.57
भोपाल
99.28
90.01
रांची
88.57
86.34
बेंगलुरु
94.30
86.64
पटना
93.92
86.94
चंडीगढ़
87.80
81.40
ऑक्सीजन ऑडिट कराने पर SC आज दे सकता है आदेश, कोर्ट में आज इन बड़े मामलों पर जारी रहेगी सुनवाई
from india https://ift.tt/2SyMbxB
देश के विभिन्न राज्यों में अबतक 40 ऑक्सीजन एक्सप्रेस से 2511 टन ऑक्सीजन पहुंचाई गई, रेलवे ने दी जानकारी
नई दिल्ली: रेलवे ने गुरुवार को कहा कि उसने देश के विभिन्न राज्यों में अब तक 2,511 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के 161 टैंकर डिलीवर किए हैं. रेलवे के मुताबिक 40 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन अब तक चली हैं जबकि  मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के लिए 400 टन से अधिक लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ )के 22 टैंकर पहुंचाए जा रहे हैं.
इन ट्रेनों में राजस्थान के लिए पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस शामिल है जिसमें गुजरात के हापा से राजस्थान के कोटा के लिए 40.64 टन एलएमओ ले जाने के लिए तीन टैंकर भेजे गए हैं. अब तक  174 टन एलएमओ महाराष्ट्र में, 689 टन उत्तर प्रदेश में, मध्य प्रदेश में 190 टन, हरियाणा में 259 टन, तेलंगाना में 123 टन और दिल्ली में 1,053 टन में डिलीवर की गई है.
गुरुवार को दूसरी बार एक दिन में लाख से ज्यादा नए केस आए
देश में कोरोना संक्रमण का लगातार बढ़ रहा है. गुरुवार को दूसरी बार एक दिन में चार लाख से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 412,262 नए कोरोना केस आए और 3980 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 3,29,113 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 30 अप्रैल को देश में 401,993 नए केस आए थे. दुनियाभर के करीब 40 फीसदी केस हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं.
5 मई तक देशभर में 16 करोड़ 25 लाख 13 हजार 339 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिन 19 लाख 55 हजार 733 टीके लगाए गए. वहीं अबतक कुल 29 करोड़ 67 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं.
यह भी पढ़ें-
राजस्थान सरकार ने 15 दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की, जानें क्या खुलेंगे और क्या रहेंगे बंद
इन दो राज्यों से दिल्ली आ रहे हैं तो 14 दिनों तक रहना होगा क्वारंटीन, नए स्ट्रेन की वजह से लिया गया फैसला
from india https://ift.tt/3eWOIcw
पाकिस्तान: तीन दिवसीय दौरे पर आज सऊदी अरब रवाना होंगे प्रधानमंत्री इमरान खान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान आज तीन दिन की सऊदी अरब की यात्रा पर रवाना होंगे. अपनी इस यात्रा के दौरान खान अरब देश के शीर्ष नेतृत्व से द्विपक्षीय सहयोग के सभी क्षेत्रों पर वार्ता करेंगे.
दोनों मुल्क रिश्तों में हाल ही में आए तनाव के बाद इन्हें ठीक करने की दिशा में काम कर रहे हैं. विदेश दफ्तर ने एक बयान में बताया कि खान सऊदी अरब के वलीअहद शहज़ादा (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान के न्यौते पर वहां जा रहे हैं. प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री और कैबिनेट के अन्य सदस्य शामिल होंगे.
कई समझौतों पर दस्तख्त किए जाने की उम्मीद है
सऊदी नेतृत्व के साथ प्रधानमंत्री की बातचीत आर्थिक, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, पाकिस्तानी कामगारों के लिए नौकरी, वहां पर रह रहे पाकिस्तानी प्रवासियों के कल्याण समेत द्विपक्षीय सहयोग के सभी क्षेत्रों को कवर करेगी. दफ्तर ने बताया कि इस यात्रा के दौरान कई समझौतों पर दस्तख्त किए जाने की उम्मीद है.
पाकिस्तान, सऊदी अरब और भारत के बीच गहरे होते रिश्तों से खुश नहीं है
खान ‘इस्लामी सहयोग संगठन’ (ओआईसी) के महासचिव यूसुफ अल ओसैमीन, वर्ल्ड मुस्लीम लीग के महासचिव मोहम्मद बिन अब्दुल करीम अल ईसा और मक्का औरी मदीना की दो पवित्र मस्जिदों के इमामों से मुलाकात करेंगे.
पाकिस्तान के सऊदी अरब के साथ रिश्तों में 2015 में तब तनाव आ गया था जब पाकिस्तान ने यमन में सऊदी जंग के लिए सैनिक भेजने से मना कर दिया था. यह भी माना जाता है कि पाकिस्तान सऊदी अरब और भारत के बीच गहरे होते रिश्तों से खुश नहीं है.
यह भी पढ़ें.
इन दो राज्यों से दिल्ली आ रहे हैं तो 14 दिनों तक रहना होगा क्वारंटीन, नए स्ट्रेन की वजह से लिया गया फैसला
from india https://ift.tt/3eYtRpc
रमजान महीने के आखिरी जुमे की नमाज आज, सुन्नी घर्मगुरु की अपील घर में नमाज अदा करें
लखनऊः जुम्मे की अंतिम नमाज को लेकर लखनऊ इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने मुसलमानों को घरों में 'अलविदा जुम्मा' (रमजान का अंतिम शुक्रवार) की नमाज अदा करने के लिए अपील की है. इस्लामिक सेंटर के अध्यक्ष और लखनऊ ईदगाह के प्रमुख सुन्नी धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी महाली ने कहा कि अलविदा जुम्मा के लिए कोविड 19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें. कोरोना को ध्यान में रखते हुए मौलाना खालिद रशीद फरंगी महाली ने कहा कि नमाज के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मुंह पर मास्क लगाए रखें. उन्होंने कहा कि इस दौरान चार से पांच लोग ही नमाज अदा करें. भीड़ को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा कि कोशिश करें कि नमाज में छठा व्यक्ति न हो.
एक वीडियो संदेश के जरिए उन्होंने कहा कि सभी को घर पर चार या अधिक लोगों के साथ एक समूह के रूप में रमजान के अंतिम शुक्रवार की नमाज अदा करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि नमाज के लिए पांच से ज्यादा लोग जमा न हों.
मौलाना ने कहा, "नमाज की पेशकश करते समय भी मास्क पहने और सामाजिक दूरी बनाए रखें. पांच लोग ही मस्जिद में अलविदा नमाज के लिए मौजूद रहें और कोई छठा व्यक्ति नहीं होना चाहिए."
कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे महामारी के समय में एक दूसरे के घरों में भी न जाएं. रमजान का आखिरी शुक्रवार आज है. बता दें कि कोरोना के कारण लोगों को समाजिक दूरी मेंटेन करने को कहा जा रहा है.
ऑक्सीजन ऑडिट कराने पर SC आज दे सकता है आदेश, कोर्ट में आज इन बड़े मामलों पर जारी रहेगी सुनवाई
from india https://ift.tt/3uqP0yL
पश्चिम बंगाल: केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन की कार पर हमले के मामले में 8 गिरफ्तार, 3 पुलिस अधिकारी सस्पेंड
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन की कार पर पश्चिम मिदनापुर जिले के पंचकुरी गांव में हमले के मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 3 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड भी कर दिया गया है. मुरलीधरन ने ट्विटर पर आरोप लगाया था कि उनके काफिले पर हमले में ‘टीएमसी के गुंडों’ का हाथ है.
मुरलीधरन ने कहा, “मैं पश्चिम मिदनापुर में पार्टी के उन कार्यकर्ताओं से मिलने गया था जिन पर हमला किया गया है और जिनके घरों में तोड़फोड़ की गई है. मैं अपने काफिले के साथ एक घर से दूसरे घर जा रहा था और तभी लोगों का एक समूह अचानक हमारी ओर बढ़ने लगा तथा हमला कर दिया.” मंत्री ने बताया था कि मैं सुरक्षित हूं, लेकिन मेरा चालक जख्मी हो गया और कुछ कारों की खिड़कियां टूट गईं.
पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद हमला हुआ
मंत्री के साथ मौजूद बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने दावा किया कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद हमला हुआ.केन्द्रीय गृहमंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी गोविंद मोहन आज सुबह 10 बजे राजभवन में राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे.
केंद्रीय गृहमंत्रालय ने 4 सदस्यीय टीम बंगाल भेजी
वहीं  बंगाल की नवगठित सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय के बीच एक बार फिर तलवारे खींच सकती हैं क्योंकि बंगाल में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है और दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे अति गंभीर मानते हुए जहां अपनी 4 सदस्य टीम पश्चिम बंगाल के जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए भेज दी है वहीं दूसरी तरफ मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से कानून व्यवस्था पर रिपोर्ट तलब की है.गृह मंत्रालय की 4 सदस्य टीम वापस लौट कर अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को देगी जिसके आधार पर मंत्रालय कुछ कडे फैसले ले सकता है .
जेपी नड्डा ने केंद्रीय विदेश मंत्री पर हुए हमले की निंदा की
वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन पर हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘पश्चिम मिदनापुर में केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन जी के क़ाफ़िले पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया हमला बहुत ही निंदनीय है. मैंने कल ही कहा था कि बंगाल में लॉ एंड आर्डर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है.’’
बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हो रहे हैं हमले- नड्डा
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से पूरे पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस प्रायोजित हिंसा चरम पर है और वहां लगातार बीजेपी कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले हो रहे हैं. उन्होंने पूछा, ‘‘जहां भारत सरकार के मंत्री पर हमला हो जाए, वहां आम जनता की क्या स्थिति होगी? एक अन्य ट्वीट में नड्डा ने कहा कि जब हजारों लोग जान बचाने के लिए राज्य से पलायन कर रहे हैं और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, ‘‘तब अभिव्यक्ति की आजादी और मानवाधिकार’’ की वकालत करने वाले ग़ायब हैं.
हिंसा में मारे गए कार्यकर्ताओं के परिवार को 2 लाख रुपये सहायता राशि
इधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा में 16 लोगों की जान चली गई. इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की. बनर्जी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि उनकी सरकार पिछले महीने कूचबिहार के सीतलकूची इलाके में सीएपीएफ की गोलीबारी में मारे गए सभी पांच व्यक्तियों में से प्रत्येक के परिवार के एक सदस्य को होमगार्ड की नौकरी देगी.उन्होंने कहा कि एक सीआईडी टीम ने 10 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार में गोलीबारी की घटना की जांच शुरू की है.
बनर्जी ने कहा, "चुनाव के बाद की हिंसा में कम से कम 16 व्यक्तियों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता और संयुक्त मोर्चा के एक कार्यकर्ता शामिल हैं. हम उनके परिवार के सदस्यों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देंगे. हमारी सरकार सीतलकूची घटना के मृतकों के परिजन को होम गार्ड की नौकरी भी देगी."
केंद्रीय नेताओं पर राज्य में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया
वहीं बीजेपी पर निशाना साधते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवा पार्टी के लोगों ने अभी तक जनादेश को स्वीकार नहीं किया है. उन्होंने केंद्रीय नेताओं पर राज्य में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मुख्यमंत्री के रूप में मेरे शपथ लेने के 24 घंटे भी नहीं बीते हैं और पत्र मिलने लगे हैं, एक केंद्रीय टीम पहुंची है. ऐसा इसलिए है क्योंकि बीजेपी ने अभी तक आम लोगों के जनादेश को स्वीकार नहीं किया है. मैं भगवा पार्टी के नेताओं से जनादेश को स्वीकार करने का अनुरोध करूंगी." बनर्जी ने कहा, "कृपया हमें कोविड की स्थिति से निपटने पर ध्यान केंद्रित करने दें. हम किसी तकरार में नहीं फंसना चाहते."
ये भी पढ़ें
कोरोना से त्रस्त भारत, बिगड़े हालात की PM मोदी ने समीक्षा की, ज्यादा वैक्सीनेशन पर जोर, राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी की बात
राजस्थान सरकार ने 15 दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की, जानें क्या खुलेंगे और क्या रहेंगे बंद
from india https://ift.tt/3tzxLdv
पुडुचेरी: एन रंगासामी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, इन्हें बनाया जा सकता है डिप्टी सीएम
एआईएनआरसी प्रमुख एन रंगासामी आज केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन यहां राजनिवास में सादे समारोह में रंगासामी को शपथ दिलाएंगी. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि रंगासामी अकेले ही शपथ लेंगे.
वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार की अगुवाई करेंगे, जिसमें बीजेपी भी शामिल है. पार्टी सूत्रों के अनुसार अन्य मंत्री अगले कुछ दिन में शपथ लेंगे. इनमें बीजेपी कोटे के मंत्री भी शामिल हैं. पुडुचेरी में मुख्यमंत्री समेत छह मंत्री हो सकते हैं. हालांकि खबरें हैं कि इस बार एक उपमुख्यमंत्री भी हो सकता है, लेकिन इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं कीवही गई है.
ए नमशिवायम् हो सकते हैं उप मुख्यमंत्री पद का दावेदार
कांग्रेस छोड़ जनवरी में बीजेपी में शामिल हुए ए नमशिवायम् को उप मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया जा रहा है. बीजेपी सूत्रों ने कहा कि उप मुख्यमंत्री की नियुक्त को लेकर केन्द्र की अनुमति का इंतजार किया रहा है. पुडुचेरी में हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में एआईएनआरसी ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से उसे 10 सीटों पर जीत हासिल हुई है.
राजग गठबंधन को इस चुनाव में 16 सीटों पर जीत हासिल हुई
तीस सदस्यीय विधानसभा में सरकार गठन के लिये बहुमत का आंकड़ा 16 है. राजग गठबंधन को इस चुनाव में 16 सीटों पर जीत हासिल हुई है. इसके अलावा निर्दलीय छह उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, जो मौटे तौर पर रंगासामी के समर्थन में हैं. द्रमुक ने 13 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से पांच सीटों पर उसे जीत मिली है. कांग्रेस ने 14 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन उसे दो सीटों पर ही जीत हासिल हुई.
यह भी पढ़ें.
इन दो राज्यों से दिल्ली आ रहे हैं तो 14 दिनों तक रहना होगा क्वारंटीन, नए स्ट्रेन की वजह से लिया गया फैसला
from india https://ift.tt/3eXSjXC
ऑक्सीजन ऑडिट कराने पर सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है आदेश, कोर्ट में आज इन बड़े मामलों पर जारी रहेगी सुनवाई
नई दिल्लीः कोरोना संक्रमण की रोकथाम और इलाज को लेकर सुप्रीम कोर्ट और देश के अलग-अलग हाई कोर्ट में सुनवाई जारी है. किसी राज्य में ऑक्सीजन को लेकर सुनवाई हो रही है तो किसी राज्य में बेड को लेकर तो किसी राज्य में दवाओं को लेकर हाई कोर्ट लगातार सरकार से सवाल पूछ रही है. इस बीच आज सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली और दूसरे राज्यों का ऑक्सीजन ऑडिट कराने पर आदेश जारी कर सकता है.
इस मामले पर गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान केंद ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि दिल्ली को 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन दिया गया है, जो कि मांग से भी ज़्यादा है. केंद्र ने कहा कि दिल्ली सरकार ऑक्सीजन उठा नहीं पा रही है. केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि इससे टैंकर भी दिल्ली में ही फंस जा रहे हैं.
ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर केंद्र ने मांग की थी कि दिल्ली में ऑक्सीजन की ज़रूरत और वितरण की व्यवस्था की समीक्षा होनी चाहिए. इस दौरान केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि दिल्ली की अधिक मांग को पूरा करने के लिए दूसरे राज्यों के ऑक्सीजन की कटौती करनी पड़ रही है.
दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई
वहीं कोरोना वायरस से उपजे हालात को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में आज लगातार सत्रवें दिन सुनवाई होगी. आज होने वाली सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार कोर्ट में बताएगी कि उन्होंने दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने को लेकर अब तक क्या कार्रवाई की है.
इसके अलावा दिल्ली के अस्पतालों में बेडों की कमी के मुद्दे पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी. गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को लेकर कड़ी टिप्पणियां करते हुए कहा था कि दिल्ली में स्वास्थ की बदहाली की कलई खुल गई है और इसके चलते ही मरीजों को इलाज मिलने में दिक्कत आ रही है. दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को लेकर शुतुरमुर्ग की तरह बर्ताव करने की टिप्पणी भी की थी.
इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई
वहीं उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी कोरोना को लेकर सुनवाई जारी है. आज होने वाली सुनवाई में दो अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है. 3 दिन पहले हुई सुनवाई में हाई कोर्ट ने यूपी में ऑक्सीजन और दवाओं की किल्लत पर गहरी नाराजगी जताई थी और यहां तक कह दिया था अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतें आपराधिक कृत्य हैं और यह नरसंहार की तरह हैं.
आज की सुनवाई के दौरान यूपी सरकार को अस्पतालों में बेडों की स्थिति, ऑक्सीजन सप्लाई व्यवस्था और दवाओं व इंजेक्शन की उपलब्धता के बारे में ब्यौरा पेश करना होगा.
इसके साथ ही पंचायत चुनावों की मतगणना पर में कॉविड प्रोटोकॉल का पालन ना होने पर 8 जिलों के काउंटिंग सेंटर्स की सीसीटीवी फुटेज भी कोर्ट में पेश की जाएगी.
राज्य निर्वाचन आयोग को कोर्ट में यह जानकारी भी देनी होगी कि मतगणना के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ने के जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ उसने क्या कार्रवाई की है. आज की सुनवाई में कोर्ट में हाईकोर्ट के जज रहे जस्टिस वीके श्रीवास्तव की मौत के बारे में भी कोर्ट में रिपोर्ट पेश की जाएगी.
कोरोना की दूसरी लहर से त्रस्त भारत, बिगड़े हालात की PM मोदी ने स्थिति की समीक्षा की, ज्यादा वैक्सीनेशन पर जोर
from india https://ift.tt/3ev4b4B
कोरोना की दूसरी लहर से त्रस्त भारत, बिगड़े हालात की PM मोदी ने समीक्षा की, ज्यादा वैक्सीनेशन पर जोर
देश में कोरोना वायरस के मामले हर रोज रिकॉर्ड बढ़ते जा रहे हैं और मौतों की संख्या भी कम नहीं हो रही है. बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को देश में एक व्यापक समीक्षा की. इस दौरान उन्हें हर राज्य और जिलों में कोविड के फैलने को लेकर पूरी जानकारी दी गई. प्रधानमंत्री को उन राज्यों के बारे में जानकारी दी गई, जहां 1 लाख से अधिक मामले हैं. वहीं प्रधानमंत्री को इस बीमारी से सर्वाधिक प्रभावित जिलों के बारे में भी बताया गया. प्रधानमंत्री को राज्यों द्वारा स्वास्थ्य सेवा संबंधित बुनियादी ढांचे की तैयारी के बारे में जानकारी दी गई.
समीक्षा के बाद प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए काम किया जाना चाहिए. इसके अलावा त्वरित और समग्र रोकथाम उपायों को सुनिश्चित करने की जरूरत पर भी चर्चा की गई.
प्रधानमंत्री ने इस बात का उल्लेख किया कि राज्यों को ऐसे जिलों की पहचान करने के लिए एक एडवाइजरी भेजी गई थी, जहां संक्रमण के मामलों की संख्या 10 प्रतिशत या अधिक हैं और ऑक्सीजन-युक्त या आईसीयू बेड 60 प्रतिशत से अधिक भरे हुए हैं. प्रधानमंत्री ने दवाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की. उन्हें रेमडेसिविर सहित अन्य दवाओं के उत्पादन में तीव्र बढ़ोतरी के बारे में जानकारी दी गई.
प्रधानमंत्री ने अगले कुछ महीनों में टीकों का उत्पादन बढ़ाने के लिए टीकाकरण और रोडमैप की प्रगति की समीक्षा की.
प्रधानमंत्री को इस बारे में बताया गया कि राज्यों को लगभग 17.7 करोड़ टीके की आपूर्ति की जा चुकी है. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने टीके की बर्बादी पर राज्यवार रूझानों की समीक्षा भी की. वहीं, प्रधानमंत्री को बताया गया कि 45 साल से अधिक उम्र के लगभग 31 प्रतिशत योग्य आबादी को कम से कम टीके की एक खुराक दी जा चुकी है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्यों को संवेदनशील बनाने की जरूरत है, जिससे टीकाकरण की गतिधीमी न हो. लॉकडाउन के बावजूद टीकाकरण के लिए नागरिकों को सुविधा प्रदान की जानी चाहिए और टीकाकरण में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरे कामों में नहीं लगाना चाहिए.
इस बैठक में राजनाथ सिंह, अमित शाह, निर्मला सीतारमण, डॉ. हर्षवर्धन, पीयूष गोयल और मनसुख मांडविया सहित अन्य मंत्री और शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे.
गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस के मामले हर दिन एक नया रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और गुरुवार को संक्रमण के 4,12,262 नए मामले दर्ज किए गए तथा 3,980 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई. इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले देश में 2,10,77,410 हो गए और मृतकों की संख्या 2,30,168 पर पहुंच गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 35,66,398 है जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.92 प्रतिशत है. कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर गिरकर 81.99 प्रतिशत हो गई है.
यह भी पढ़ें-
कोरोना से कई राज्यों के बिगड़े हालात, पीएम मोदी ने तेलंगाना, आंध्र, ओडिशा और झारखंड के CM से फोन पर की बात
from india https://ift.tt/3o1Lw3h
तमिलनाडु: स्टालिन लेंगे आज मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रिमंडल में होंने 33 सदस्य
चेन्नई: डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन आज राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण राजभवन परिसर में आज सुबह 9 बजे होगा. स्टालिन के अलावा 33 अन्य मंत्री पद की शपथ लेंगे.
तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बुधवार को स्टालिन को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया और सरकार बनाने का न्योता दिया. राजभवन द्वारा बुधवार को दी गई जानकारी के मुताबिक विधायक दल का नेता चुने जाने का पत्र सौंपने के बाद राज्यपाल ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी.
पिछली सरकार में स्टालिन उप मुख्यमंत्री थे
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और महासचिव दुराईमुरुगन के साथ स्टालिन ने पुरोहित से मुलाकात की थी और उन्हें डीएमके विधायक दल का नेता निर्वाचित किए जाने के संबंध में एक पत्र दिया और सरकार बनाने का दावा पेश किया था.
उल्लेखनीय है कि डीएमके की पिछली सरकार (वर्ष 2006-11) में स्टालिन उप मुख्यमंत्री थे और उनके पिता एम करुणानिधि मुख्यमंत्री थी. इस प्रकार स्टालिन पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. डीएमके ने विधानसभा चुनावों में 133 सीटें जीती और कांग्रेस समेत उसके अन्य सहयोगियों ने 234 सदस्यीय विधानसभा में कुल 159 सीटें जीती हैं.
एआईएडीएमके ने 66 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि उसकी सहयोगी भाजपा और पीएमके ने क्रमश: चार और पांच सीटें जीती हैं.
पहली बार सीएम बनेंगे स्टालिन
डीएमके की पिछली सरकार (वर्ष 2006-11) में स्टालिन उप मुख्यमंत्री थे और उनके पिता एम करुणानिधि मुख्यमंत्री थे. इस प्रकार स्टालिन पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. डीएमके ने विधानसभा चुनावों में 133 सीटें जीती और कांग्रेस समेत उसके अन्य सहयोगियों ने 234 सदस्यीय विधानसभा में कुल 159 सीटें जीती हैं. एआईडीएमके ने 66 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि उसकी सहयोगी बीजेपी और पीएमके ने क्रमश: चार और पांच सीटें जीती हैं.
यह भी पढ़ें.
इन दो राज्यों से दिल्ली आ रहे हैं तो 14 दिनों तक रहना होगा क्वारंटीन, नए स्ट्रेन की वजह से लिया गया फैसला
from india https://ift.tt/3nThcHY
असम के जालोनी चाय बागान में सामने आए 133 कोरोना पॉजिटिव , इलाके को किया गया सील
नई दिल्लीः देशभर में कोरोमना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहे भारत में कुल संक्रमितों का आंकड़ा दो करोड़ 14 लाख को पार कर चुका है. इस बीच असम के डिब्रूगढ़ जिले के ज़ालोनी टी एस्टेट में 133 लोगों के कोरोना संक्रमित सामने आने से हड़कंप मच गया. इसके साथ ही चाय बागान के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है.
जालोनी चाय बागान में 133 संक्रमित
दरअसल, उपायुक्त पल्लव गोपाल झा ने जानकारी देते हुए बताया है कि असम के जालोनी चाय एस्टेट में 133 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं. सभी संक्रमितों में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं. वहीं, इतनी बड़ी संख्या में संक्रमितों के सामने आने के बाद चाय के बागान को कंटेंमेंट जोन घोषित कर दिया है.
Assam | Zaloni tea estate in Dibrugarh shut down after 133 people tested positive for #COVID19
133 cases were detected at Zaloni tea estate till yesterday, all patients are asymptomatic. Tea estate has been declared as containment zone: Pallav Gopal Jha, Deputy Commissioner pic.twitter.com/VAGxAcR86T
— ANI (@ANI) May 6, 2021
देश में दो लाख से ज्यादा मौत
बता दें कि भारत वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहा है. जिसके कारण दुनियाभर में सबसे ज्यादा संक्रमित देशों की लिस्ट में भारत दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. भारत में अभी तक दो करोड़ 14 लाख 85 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित सामने आए हैं.
वहीं दो लाख 34 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. वर्तमान में 36 लाख 53 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है. वहीं 1 करोड़ 75 लाख 97 हजार से ज्यादा संक्रमित इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं.
इसे भी पढ़ेंः
दिल्ली: होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आई यह संस्था, घर तक पहुंचा रही खाना
<a href="https://ift.tt/2R2HHPb ने कहा- दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है, तल्ख टिप्पणी करते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा किया
from india https://ift.tt/3b7Kmhv
गुरुवार, 6 मई 2021
Petrol, Diesel Prices Today: आज तीसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, जानिए अपने शहर का रेट
नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद महंगाई बढ़ने का दौर जारी है. पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार तीसरे दिन बढ़े हैं. आज राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 25 पैसे और डीजल 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. ये बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 90.99 रुपये हो गया है. वहीं डीजल 81.42 रुपये प्रति लीटर बिकेगा.
मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु में आज पेट्रोल की नई कीमत क्रमश: 97.34, 92.90, 91.14, 94.01 रुपये प्रति लीटर है. वहीं इन शहरों में डीजल का दाम क्रमश: 88.49, 86.35, 84.26, 86.31 रुपये प्रति लीटर है.
तीन दिनों में कितना मंहगा हुआ तेल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम बढ़ना जारी है. बीते मंगलवार को कच्चा तेल सात सप्ताह के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. लेकिन कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान कच्चा तेल महंगा होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल का दाम नहीं बढ़ा था. उस दौरान पेट्रोल 77 पैसे और डीजल 74 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया था. अब लगातार तीन दिन में पेट्रोल 62 पैसे और डीजल 69 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है.
हर दिन सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर रोज सुबह 6 बजे बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नई दर लागू हो जाती है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कई अन्य टैक्स जैसे एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन जैसी कई चीजें जोड़ने के बाद इनके रेट लगभग दोगुना हो जाते हैं. इन्ही मानको के आधार तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं.
पेट्रोल और डीजल के प्राइस आप एसएमएस से जरिए भी पता लगा सकते हैं. इसके साथ ही इंडियल ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होता है. ध्यान रहे कि हर शहर का कोड अलग-अलग होता है. ये आपको आसानी से इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर ही मिल जाता है.
ये भी पढ़ें-
<a href="https://ift.tt/3f0qZbl राज्यों में एक लाख से ज्यादा कोरोना एक्टिव केस, जानिए 5 राज्यों की ताजा स्थिति
कोरोना की तीसरी लहर का आना तय, जानिए वैज्ञानिक के इस दावे की 10 बड़ी बातें
from india https://ift.tt/3h1AQ3e
कोविड-19 टीका ले चुके लोगों में से करीब 16 प्रतिशत हुए संक्रमित: अध्ययन
दिल्ली के एक निजी अस्पताल में ऐसे 113 स्वास्थ्य कर्मियों पर एक अध्ययन किया गया जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की कम से कम एक खुराक ली थी. बताया जा रहा है कि इन में से 18 जांच में संक्रमित पाये गए लेकिन एक को छोड़कर बाकी सभी में हल्के लक्षण थे.
यह अध्ययन, तीन मई को पत्रिका ‘डायबिटीज एंड मेटाबोलिक सिंड्रोम: क्लीनिकल रिसर्च एंड रिव्यूज़’ में प्रकाशित हुआ था. यह अध्ययन दिल्ली में ‘फोर्टिस सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस फ़ॉर डायबिटीज़, मेटाबोलिक डिज़ीज़ एंड एंडोक्रिनोलॉजी’ के कर्मियों पर किया गया.
फोर्टिस, नेशनल डायबिटीज, ओबेसिटी एंड कोलेस्ट्रोल फाउंडेशन और नयी दिल्ली स्थित डायबिटीज फाउंडेशन (इंडिया) के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए इस अध्ययन में डॉक्टरों, पोषण विशेषज्ञ, नर्स, पैरामेडिकल कर्मियों और रखरखाव कर्मियों को शामिल किया गया.
अध्ययन में शामिल 113 में से 107 को टीके की दूसरी खुराक मिली थ
यदि इसे प्रतिशत के रूप में देखा जाए तो अध्ययन में पाया गया कि टीका ले चुके व्यक्तियों में से 15.9 प्रतिशत (18 व्यक्तियों) में संक्रमण हुआ और 95 प्रतिशत में हल्के लक्षण थे. अध्ययनकर्ताओं के अनुसार एक व्यक्ति को छोड़कर बाकी किसी को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी.
दिल्ली में कोरोना से 17 हजार से अधिक लोगों ने गवांई जान
बता दें, दिल्ली में कोरोना का कहर बरकार है. देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन 19 हजार 953 नए मामले दर्ज हुए हैं तो वहीं, 338 मरीजों ने महामारी की चपेट में आकर अपनी जान गवां दी है. आपको बता दें, दिल्ली में कोरोना का कुल आंकड़ा 12 लाख 49 हजार 292 हो गया है. वहीं, 17 हजार 752 मरीजों की जान जा चुकी है. दिल्ली में कोरोना के इस कहर को देखते हुए अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन की घोषणा की हुई है. पिछले 2 हफ्ते से दिल्ली में लॉकडाउन लगा हुआ है. वहीं, इस वक्त लॉकडाउन का तीसरा हफ्ता चल रहा है.
यह भी पढ़ें.
क्या हवा और जानवरों से भी कोरोना संक्रमण फैलता है? सरकार ने दिया ये जवाब
from india https://ift.tt/3f0thHc