केरल विधानसाभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें वामदलों की अगुवाई करने वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट ने एक बार फिर बाजी मार ली है. दरअसल चुनावी नतीजों के मुताबिक एलडीएफ ने 99 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं यूडीएफ ने 41 सीटों पर जीत का परचम लहराया है. जबकि एनडीए को एक भी सीट नसीब नहीं हो सकी है. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने केरल चुनाव में एलडीएफ की इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय जनता को दिया है. साथ ही उन्होंने बीजेपी को नसीहत भी दी है और कहा है कि केरल में सांप्रदायिक राजनीति की कोई जगह नहीं है. जनता को यकीन है कि एलडीएफ की सरकार ही केरल में शांति और प्रेम की भावना को बनाए रख सकती है. दरअसल बीजेपी केरल विधानसभा चुनाव में अपना खाता नहीं खोल पाई है.

सीएम पिनारई विजयन का तंज

सीएम पिनारई विजयन ने जीत की खुशी मनाते हुए बीजेपी पर तंज कसा और कहा कि अभी बीजेपी को केरल को जानने और समझने की काफी जरूरत है. यहां की जनता सीधी और साफ मन की है इसलिए यहां रहने वाले लोगों को सांप्रदायिक राजनीति अच्छी नहीं लगती. साथ ही कहा कि रैलियों में बीजेपी ने जीत हासिल करने की बात कही थी जबकि वास्तविक रूप से उसके हाथ कुछ नहीं लगा है. क्योंकि केरल की जनता को एलडीएफ पर पूरा भरोसा है.

बीजेपी का नहीं खुला खाता

जानकारी के मुताबिक इससे पहले हुए विधानसभा में चुनाव के दौरान बीजेपी ने एक सीट हासिल की थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ और वो एक भी सीट हासिल नहीं कर सकी. जबकि एलडीएफ को 99 सीटें और यूडीएफ को 41 सीटें मिली हैं.

इसे भी पढ़ेंः

West Bengal Election Results 2021: पश्चिम बंगाल में TMC को बहुमत, लगातार तीसरी बार सरकार बनाएंगी ममता बनर्जी

यशवंत सिन्हा का बड़ा बयान, बोले- पश्चिम बंगाल के नतीजों के बाद पीएम मोदी और अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए

from india https://ift.tt/3gWgVT7
सोमवार, 3 मई 2021
Kerala Election 2021: केरल में एलडीएफ को मिली ऐतिहासिक जीत, बीजेपी का नही खुला खाता
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.