चंडीगढ़: कोविड रोधी टीके के कम होते भंडार के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को राज्य के लिये टीके का आवंटन बढ़ाने की मांग की. उन्होंने कहा कि राज्य में टीके की फिलहाल 50 हजार से भी कम खुराक बची हैं.

मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट

अमरिंदर ने एक ट्वीट में कहा, “एक मई से 15 मई के लिये केंद्र का आवंटन सिर्फ 6 लाख खुराक यानी 40 हजार खुराक प्रतिदिन का है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन जी से अनुरोध है कि राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर तत्काल समीक्षा कर पंजाब के लिये आवंटन बढ़ाएं.”

पंजाब सरकार ने 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिये सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पास 30 लाख खुराकों के लिये ऑर्डर दिया है.

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा और बढ़ा

हाल ही में पंजाब के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बीए सिद्दू ने कहा था कि, राज्‍य में कोविड पॉजिटिविटी रेट और मौतों की संख्‍या बढ़ रही है. अब ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण बढ़ना शुरू हो चुका है. कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स को छोड़कर, 18 साल से अधिक उम्र को लोगों का वैक्‍सीनेशन नहीं किया जा रहा है क्‍योंकि हमारे पास पर्याप्‍त वैक्‍सीन नहीं है.

ये भी पढ़ें.

आज सीएम पद की शपथ लेंगी ममता बनर्जी, सौरव गांगुली समेत इन लोगों को किया गया आमंत्रित

from india https://ift.tt/3nLZhTH
बुधवार, 5 मई 2021
Home

india

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र से टीकों का कोटा बढ़ाने की मांग की
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र से टीकों का कोटा बढ़ाने की मांग की
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.