नई दिल्ली: 13 विपक्षी दलों ने संयुक्त बयान जारी कर पीएम मोदी से मांग की है कि देश की जनता का फ्री वैक्सीनेशन हो. इन 13 पार्टियों के नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा है कि देश में कोरोना के बिगड़ते हालात के बीच जल्द से जल्द देश की जनता का वैक्सीनेशन किया जाए. इन दलों ने यह भी मांग की है कि केंद्र सरकार पूरे देश में मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम तुरंत लागू करे और सभी लोगों का जल्द से जल्द वैक्सीनेशन हो जिससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बल मिले.

संयुक्त बयान में कहा गया है, ''हमलोग केंद्र सरकार से मांग करते हैं देश भर में जल्द से जल्द फ्री टीकाकरण अभियान चालाया जाए. देश में फ्री टीकाकरण के लिए 35,000 करोड़ रुपए के बजट का आवंटन हो.''

संयुक्त बयान कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, डीएमके नेता एमके स्टालिन, बीएसपी चीफ मायावती, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सीपीआई महासचिव डी राजा और सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी की ओर से जारी किया गया है.

फ्री वैक्सीनेशन के अलावा विपक्षी नेताओं ने देश के अस्पतालों में ऑक्सीजन और कोरोना में इस्तेमाल हो रही दवाओं की कमी को लेकर भी केंद्र सरकार को ध्यान दिलाया है. इन नेताओं ने पीएम मोदी से मांग की है कि मरीजों के लिए अस्पतालों में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति किया जाए.

नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी का किला नहीं भेद पाईं ममता बनर्जी, बंगाल में TMC ने जीती 200 से अधिक सीटें

from india https://ift.tt/3ecfZZ9
सोमवार, 3 मई 2021
Home

india

13 विपक्षी पार्टियों ने की पीएम मोदी से मांग, देश की जनता का कराया जाए फ्री वैक्सीनेशन
13 विपक्षी पार्टियों ने की पीएम मोदी से मांग, देश की जनता का कराया जाए फ्री वैक्सीनेशन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.