भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने सोमवार को केंद्र सरकार से अपील की है कि वह तत्काल राज्य को कम से कम 25 लाख कोविड-19 रोधी टीके की खुराकों की आपूर्ति करें. राज्य सरकार का कहना है कि राज्य टीकों की ‘कम और अनिश्चित’ आपूर्ति की वजह से ‘टीका-उत्सव’ का उचित तरीक़े से आयोजन करने में सक्षम नहीं है.

राज्य उचित तरीके से टीका उत्सव का आयोजन करने में सक्षम नहीं हैं- दास

ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एन के दास ने यह बयान दिया है. उन्होंने सात दिन के भीतर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को दूसरी बार पत्र लिखा है. हर्षवर्धन को लिखे एक पत्र में दास ने कहा, ‘‘कोविड-19 रोधी टीके की बेहद कम और अनियमित आपूर्ति की वजह से राज्य उचित तरीके से टीका उत्सव का आयोजन करने में सक्षम नहीं हैं.’’

सोमवार को राज्य में 1,40,061 लोगों को 824 टीकाकरण केंद्रों पर टीके की खुराक दी गई

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को राज्य में 1,40,061 लोगों को 824 टीकाकरण केंद्रों पर टीके की खुराक दी गई. स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले कर्मी, वरिष्ठ नागरिक और 45 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों को टीके की खुराक देने के लिए 1,400 से अधिक सत्र स्थलों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया था. रविवार को इनमें से 900 केंद्र टीके की अनुपलब्धता की वजह से बंद रहे थे.

आपको बता दें, राज्य में अब तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 50 हजार से अधिक हो चुका है वहीं, इस महामारी के चलते करीब 2 हजार लोगों की मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें.

दिल्ली के इन 14 प्राइवेट और 4 सरकारी अपस्तालों में अब होगा सिर्फ कोरोना का इलाज, पढ़ें पूरी लिस्ट

from india https://ift.tt/328wy1d
मंगलवार, 13 अप्रैल 2021
Home

india

ओडिशा के मंत्री बोले- टीकों की कमी के चलते टीका उत्सव उचित तरीके से आयोजित करने में हम सक्षम नहीं
ओडिशा के मंत्री बोले- टीकों की कमी के चलते टीका उत्सव उचित तरीके से आयोजित करने में हम सक्षम नहीं
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.