बुधवार, 14 अप्रैल 2021

महाराष्ट्र: कर्फ्यू के दौरान गरीबों के लिए उद्धव सरकार ने किए कई एलान, जानें किसे मिलेगी क्या मदद?

मुंबई: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में कोरोना के बिगड़ते हालात के बीच 14 अप्रैल से 15 दिनों का राज्यव्यापी कर्फ्यू लगाने की मंगलवार को घोषणा की. उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह कर रहे हैं कि महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की मांग को पूरा करने के लिए वह पश्चिम बंगाल से या पूर्वोत्तर राज्यों से ऑक्सजीन की आपूर्ति करने के लिए सैन्य विमान भेजें.

मुंबई उपनगरीय ट्रेनें और सिटी बसें चलती रहेंगी और आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को छूट दी जाएगी. 14 की रात आठ बजे से पूरे महाराष्ट्र में धारा 144 लगा दी जाएगी. सुबह 7 से 8 बजे तक केवल आवश्यक सेवाएं ही खुली रहेंगी.

कोरोना की पहली लहर के दौरान केंद्र की ओऱ से लॉकडाउन के बाद महाराष्ट्र से बहुत पलायन हुआ था. पिछली बार तैयारी भी कम थी और इंतजाम भी, इस बार उद्धव सरकार ने मदद के कई एलान किए हैं.

जानें महाराष्ट्र में किसे मिलेगी क्या मदद?

रजिस्टर्ड फेरीवालों को एक बार 1500 रुपये की मदद दी जाएगी

रिएल एस्टेट मजदूरों को भी 1500 रुपये की मदद दी जाएगी

7 करोड़ लोगों को एक महीने तक 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा

अगले एक महीने 2 लाख शिव भोजन थाली मुफ्त दी जाएगी, पहले 10 रुपए में ये थाली मिलती थी

निराधार योजना वाले 35 लाख लाभार्थियों को 1000 रुपए पेंशन पहले दे देंगे.

पंजीकृत फेरीवालों को एक बार 1500 रुपए की राशि उद्धव सरकार देगी

पंजीकृत रिक्शेवालों को भी एक बार 1500 रुपए की मदद दी जाएगी

पूरे महाराष्ट्र में जिलाधियारियों को 3000 करोड़ रुपये का फंड दिया गया है

ये भी पढ़ें-
महाराष्ट्र: राज्य में लागू हुआ कोरोना कर्फ्यू, प्रवासी मजदूरों ने शुरू किया पलायन
मध्य प्रदेश: कोरोना से मरने वालों के सरकारी आंकड़े में किया जा रहा फेरबदल? इस वजह से उठ रहे सवाल

from india https://ift.tt/2QqBD2f

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.