नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, बैसाखी, यूगादी, विशु, नवरेह सहित अन्य त्योहारों के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और कहा कि ये पर्व भारत की विविधता और ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ की भावना को दर्शाते हैं.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अगले कुछ दिनों तक देश भर में विभिन्न त्योहार मनाए जाएंगे. ये त्योहार भारत की विविधता और एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को दर्शाते हैं. मैं कामना करता हूं कि ये विशेष अवसर सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएं और भाईचारे का विस्तार करें.’’

उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर नवरात्रि और नव संवत्सर की भी देशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘‘देशवासियों को नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं. जय माता दी.’’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘सभी देशवासियों को नव संवत्सर की मंगलकामनाएं. यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में हर्षोल्लास लेकर आए.’’

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्रि नौ दिन व्रत रखते हैं और दुर्गा देवी की उपासना करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी पिछले कई सालों से नवरात्रि पर व्रत रख रहे हैं. प्रधानमंत्री व्रत के दौरान पूरा दिन सिर्फ पानी ही पीते हैं. शाम को पूजा अर्चना करने के बाद एक गिलास नींबू पानी और कुछ मेवे ही लेते हैं.

बंगाल में मौत पर गरमाई सियासत, ममता बोलीं- कूच बिहार जैसी दोबारा घटनाओं की धमकी देने वालों पर लगे पॉलिटिकल बैन

from india https://ift.tt/3ddMbLq
मंगलवार, 13 अप्रैल 2021
पीएम मोदी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, ट्विटर पर लिखा- जय माता दी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.