पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जारी है. इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है. असदुद्दीन ओवैसी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "ममता बनर्जी और पीएम नरेंद्र मोदी में कोई अंतर नहीं है. दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. दोनों भाई-बहन हैं जो अपनी टिप्पणियों से यहां की जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रहे हैं."

सभा के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने ममता बनर्जी पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "मैं टीएमसी से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने 10 साल के अपने कार्यकाल में मुसलमानों के लिए क्या किया?" बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी आसनसोल में एक सभा को संबोधित कर रहे थे, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इससे पहले भी एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने अपने समर्थकों से कहा कि अगर आज आप हरकत नहीं करेंगे तो आने वाली नस्लें कभी माफ़ नहीं करेंगी. रैली के मंच से ओवैसी ने कहा कि हमें इसलिए हरकत करना है ताकि जिंदा होने का सबूत देना है. अपने समर्थकों को जोश दिलाते हुए उन्होंने कहा कि हमें खामोशी को तोड़ना होगा और सन्नाटे को चीरना होगा. रैली के मंच से ओवैसी ने कहा, ''आपको इस मुल्क में गरजदार आवाज बनना है जैसे आसमान से बिजलियां गिरती हैं उस तरह तुमको मुत्तैहिदा (एक साथ) तौर पर अपनी इत्तेहाद (एकता) की ताकत बनकर और बिजली बनकर इस जमहूरियत को मजबूत करना है.''

There is no difference b/w Mamata Banerjee & Narendra Modi. They're two sides of the same coin. Actually, they're brother & sister & fooling people with their statements. I challenge TMC to tell what they did for Muslims in 10 yrs: AIMIM chief Asaduddin Owaisi in Asansol (13.04) pic.twitter.com/ahhTdzPEEo
— ANI (@ANI) April 13, 2021

इन सीटों पर है दावेदारी

बता दें कि ओवैसी की पार्टी ने बंगाल की सात सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. पार्टी ने ईथर सीट से ईथर सीट से मोफक्कर उल इस्लाम, जालंगी सीट से अलसौकत जमान, सागरदिघी विधानसभआ से नूरे महबूब आलम, भरतपुर से सज्जाद होसैन, मालतीपुर विधानसभा से मौलाना मोतिउर रहमान, रतुआ सीट से सईदुर रहमान को टिकट दिया है तो वहीं आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट से एआईएमआईएम के टिकट पर दानिश अज़ीज़ किस्मत आजमा रहे हैं.

ये भी पढ़ें

<a href="https://ift.tt/3a9AHXg Updates: लखनऊ में कोरोना से बिगड़ते हालात के बाद हेल्प लाइन नंबर जारी किये गये, ये रही पूरी डिटेल

from india https://ift.tt/3dZkhlt
बुधवार, 14 अप्रैल 2021
Home

india

पश्चिम बंगाल: Asaduddin Owaisi ने पीएम मोदी- ममता बनर्जी पर जमकर साधा निशाना, कहा- दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं
पश्चिम बंगाल: Asaduddin Owaisi ने पीएम मोदी- ममता बनर्जी पर जमकर साधा निशाना, कहा- दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.