सोमवार, 12 अप्रैल 2021

कुरान से 26 आयतें हटाने की मांग आज SC में सुनवाई, वसीम रिजवी ने दायर की है याचिका

कुरान से 26 आयतें हटाने की मांग आज SC में सुनवाई, वसीम रिजवी ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली: यूपी में फिलहाल बवाल मचा हुआ है क्योंकि यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने पवित्र कुरान से 26 आयतें हटाने की मांग को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. वसीम रिजवी का कहना है कि इन आयतों से आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा है.

अपनी याचिका को लेकर वसीम रिजवी ने कहा, ''धर्म गुरु तो सुन नहीं रहे हैं. इसलिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है. हमने तो 16 जनवरी को चिट्ठी लिखी थी लेकिन कोई जवाब नहीं आया. जबकि इन 26 आयतों का इस्तेमाल आतंकवादी कर रहे हैं.''

पवित्र कुरान से 26 आयतें क्यों हटाना चाहते हैं?
वसीम की दलील है कि 26 आयतों से आतंकवाद को बढावा मिलता है. वसीम के मुताबिक इन 26 आयतों से कट्टरता को बढावा मिलता है. उनका ये भी दावा है कि ये 26 आयतें कुरान में बाद में जोड़ी गई हैं

इसे लेकर रिजवी कहते हैं, "कुरान की आयतें प्रोफेट मोहम्मद पर आईं. उन्होंने अपने साथ रहने वालों को बताया कि यह अल्लाह का ईश्वर का सन्देश क्या है.लेकिन उनके जीवनकाल में इन सभी आयतों को या कुरान को किताब की शक्ल में नहीं ढाला गया. बल्कि पहले और दूसरे खलीफा के राज्य में यह आयतें किताब की शक्ल में आईं.''

मुस्लिम समाज भड़का, परिवार भी खिलाफ
रिजवी के सुप्रीम कोर्ट जाने को लेकर पूरे देश में मुस्लिम समाज उनपर भड़क उठा. मुस्लिम समाज के लोगों उनके खिलाफ सड़क पर उतरे हैं,कहीं उनके पोस्टर जलाए जा रहे हैं. वसीम रिजवी के खिलाफ मुस्लिम समुदाय तो भड़का ही हुआ है, उनके घर और परिवार के लोगों ने भी उनका साथ छोड़ने का ऐलान कर दिया है लेकिन वसीम रिजवी का कहना है कि वो अपने कदम पीछे नहीं खीचेंगे.

from india https://ift.tt/3a3i2fG

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.